देवास। संस्था धर्मपथ द्वारा वीर बलिदानी सुनील जोशी के शहीद दिवस 29 दिसंबर 2024 रविवार को शाम 5:00 बजे गोकुल धाम गार्डन केला देवी मंदिर मिश्रीलाल नगर में राष्ट्रचिन्तन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें हिंदुत्ववादी राष्ट्रविचारक प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ देश के समक्ष चुनौतियां एवं समाधान पर अपना वक्तव्य देंगे। संस्था के अध्यक्ष वासुदेव परमार, राहुल हरोड़े, रोहित चौहान ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर संस्था द्वारा श्री श्री 108 कृष्ण गोपाल दास जी महाराज के मार्गदर्शन में एवं रामचरण पटेल के मुख्य आतिथ्य में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 29 दिसंबर को गोकुलधाम गार्डन में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचारविमर्श किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बार कोड के माध्यम से एंट्री पास रजिस्टर्ड करवाएं। बिना रजिस्ट्रेशन के कार्यक्रम में एंट्री नहीं होगी। कार्यक्रम पूरी तरह निशुल्क रहेगा। कोई एंट्री फीस नहीं रहेगी। अधिक जानकारी के लिए संस्था अध्यक्ष वासुदेव परमार,राहुल हरोड़े,रोहित चौहान से सम्पर्क करें। संस्था धर्मपथ के अध्यक्ष वासुदेव परमार, कोषाध्यक्ष राहुल हरोडे, सचिव रोहित चोहान, विशाल शुक्ला, दुर्गेश व्यास, प्रफुल्ल पाठक, सचिन रघुवंशी, शक्ति डाबी, पुरषोत्तम सोनी दादु , वीर बलिदानी श्री सुनील जोशी स्मारक समिति के संयोजक रामचरण पटेल, विनीत गुप्ता, रजनीश, अमित जोशी, सावन संदीप राठौर आदि ने धर्म प्रेमी समाज सेवायों से कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। यह जानकारी राहुल हरोड़े ने दी।