संस्था महात्मा मध्य प्रदेश ने एक पौधा गुरु के नाम अभियान की शुरुआत की
देवास। संस्था महात्मा मध्य प्रदेश द्वारा प्रकृति संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों की कड़ी में गुरु पूर्णिमा पर्व पर एक पौधा गुरुवर के नाम अभियान की शुरुवात सोनकच्छ ग्रामीण अंचल में स्तिथ सिद्ध पीठ कोटेश्वर महादेव मंदिर सिद्ध पीठ मां धूमावती धाम कोटड़ा से की गई।संस्था महात्मा मध्य प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष सहज सरकार द्वारा विश्व के चौथे एवं भारत के तीसरे श्री महाविद्या माँ धूमावती शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर शक्तिपाताचार्य श्रीमत्परमहंस, परिव्राजकाचार्य, क्रियायोगी,पारम्परिक,आधुनिक एवं करुणा रेकी के ग्रांड मास्टर,ज्योतिर्विद,मन्त्र-तन्त्र एवं यन्त्र विशेषज्ञ अनन्त श्री विभूषित ब्रह्मर्षि पूर्णाभिषिक्त, सिद्ध योगी परम पूज्यनीय दण्डी स्वामी गुरुदेव स्वामी श्री नित्यमुक्तानन्द तीर्थ जी महाराज दंडी स्वामी महाराज श्री श्री 108 का पूजन कर संस्था महात्मा मध्य प्रदेश द्वारा प्रकृति संरक्षण के अभियान की शुरुवात की। मां धूमावती से प्रार्थना कर इस अभियान को सफल बनाने एवम संस्था महात्मा मध्य प्रदेश द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों,धार्मिक कार्यों में उन्नति की कामना की। इस दौरान संस्था महात्मा मध्य प्रदेश संचालक मंडल प्रमुख रविंद्र पाल सिंह तंवर,विजय जैन,समंदर सिंह चौहान,विक्रम सिंह मालवीय उपस्थित रहे। सिद्ध क्षेत्र के बारे में परम पूज्यनीय दण्डी स्वामी गुरुदेव स्वामी श्री नित्यमुक्तानन्द तीर्थ जी महाराज दंडी स्वामी महाराज श्री श्री 108 कोटेश्वर महादेव मंदिर एवम मां धूमावती माताजी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुवे बताया कि सिद्ध क्षेत्र में दर्शन करने लोग दूर-दूर से आते हैं। मां धूमावती की प्रतिमा की स्थापना करीब चार साल पहले की गई लेकिन जिस कोटेश्वर धाम मंदिर कोटडा में मां धूमावती माताजी की प्रतिमा की स्थापना की गई उसका इतिहास करीब 400 साल पुराना बताया जाता है। सोनकच्छ से करीब चार किलोमीटर दूर कालीसिंध नदी के तट पर यह सिद्ध क्षेत्र मंदिर स्थित है। नवरात्र के समय यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालु यहां सालभर आते हैं। मां धूमावती शक्ति पीठ कोठडा विश्व का चौथा और भारत का तीसरा शक्ति पीठ है। इस कारण भी इस स्थान की प्रसिद्धि ज्यादा है। किसी भी व्यक्ति द्वारा बिना सोला पहने मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश नहीं दिया जाता है। संस्था महात्मा मध्य प्रदेश की पूरी टीम द्वारा विशेष रूप से मां धूमावती धाम में निरंतर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जाती है और उनके द्वारा किए जा रहे समाज सेवा एवम धार्मिक कार्यों की सदैव सराहना मां धूमावती की कृपा से बनी रहे। संस्था महात्मा द्वारा प्रारंभ किया गया अभियान एक पौधा गुरुजन के नाम अद्भुत अभियान होकर सफल होगा निश्चित प्रदेशभर के लोग इस अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण के साथ साथ अपने गुरुजन एवम जीवन में मार्गदर्शन प्रदान करने वाले अपने शिक्षको के प्रति आभार प्रकट करने में समर्थ बनेंगे ऐसे विचार प्रकट कर सभी संस्था सदस्यों एवम संचालक मंडल,संस्थापकों को शुभकामनाएं प्रेषित की मां धूमावती धाम से इस अभियान की शुरुवात को लेकर दंडी स्वामी महाराज उत्साहित रहे और संस्था महात्मा मध्य प्रदेश द्वारा एक पौधा गुरुजन के नाम अभियान की शुरुवात की,फलदार पौधों की विभिन्न प्रजातियों के पौधे प्राप्त कर सिद्ध क्षेत्र में इनका रोपण किया गया।अभियान के शुभारंभ से निरंतर संस्था महात्मा मध्य प्रदेश टीम द्वारा पूरे मानसून सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जायेगा।