आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासभोपालमध्यप्रदेश

सद्गुरू शीलनाथ मंडल ने मनाई अटल जी की जन्म जयंती

देवास। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जन्म जयंती बुधवार को भाजपा संगठन के निर्देशानुसार विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार के नेतृत्व में सद्गुरु शीलनाथ मंडल द्वारा मनाई गई। मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि देश के सपूत भारत रत्न अटल जी की जन्म जयंती पर मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, 6, 33, 34, 35, 36 एवं 37 में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण कर वरिष्ठ भाजपा नेताओं व बूथ अध्यक्षों का शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्डों में वरिष्ठ नेता अशोक कहार, पार्षद प्रतिनिधि विनय सांगते, पार्षद जितेंद्र मकवाना, बलराम प्रजापति, अखिलेश धुरिया, प्रमोद डोंगलिया, असलम घोसी, पार्षद बाबू यादव, अर्जुन यादव, संतोष पंचोली, परवेज शेख की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...