आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासमध्यप्रदेश

सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर आयुक्त को दिया ज्ञापन

देवास। सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर थाली बजाकर प्रदर्शन किया व निगमायुक्त को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में धर्मेंद्र रागवे ने बताया कि  निगम कर्मचारियों का वेतन की तारीख निर्धारित की जावे निगम में रहते हुए जिन सफाई कर्मचारियों की मृत्यु हुई है उनके आश्रित परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति दी जाए। सेवा में रहते हुए सेवानिवृत्ति के स्थान पर परिवार के एक सदस्य को दैनिक वेतन पर रखा जाए। निगम सेवा विनियमितिकरण सफाई कर्मचारी की मृत्यु के स्थान पर परिवार के एक सदस्य को दैनिक वेतन पर रखा जाए। निगम ेसवा कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए भोलेनाथ कालानी में वाल्मिकी आवास कालोनी एलआयजी मकान बनाकर दिए जाएं। निगम सफाई कर्मचारियों के लिए मांगलिक कार्य हेतु जर्जर भवन अम्बेडकर भवन को तोड़कर नया मांगलिक भवन बनाकर दिया जाए। शहर की आबादी एवं क्षेत्रफल और कर्मचारियों की कमी को ध्यान में रखते हुए कम से कम 500 सफाई कर्मचारियों को दैनिक वेतन पर रखा जाए। निगम में 10 वर्षो से कार्यरत कर्मचारियों को शासन आदेशानुसार (स्थाई)नियमित किया जावे। निगम द्वारा 10 पूर्व कर्मचारियो की सेवा समाप्त की गई है। इसलिए उनके परिवार पर बहुत परेशानी आ रही है। उनके परिवार के एक सदस्य को दैनिक वेतन पर रखा जाए। निगम में कार्यरत वाल्मिकी समाज के शिक्षित पढ़े लिखे कर्मचारियों को आफिस में योग्यता अनुसार टेबल वर्क दिया जाए। निगम में सफाई कार्य का ठेका बंद किया जाए। महिलाओं की फेस मशीन हाजरी बंद की जाए। सन् 2016 सिंहस्त में कार्य कर रही महिलाओं को बंंद किया गया था उन्हें पूर्ण रूप से कार्य पर लिया जाए। जिन कर्मचारियों का विनियमितिकरण किया गया है उन्हें स्थाई किया जावे। मांगे नहीं मानी गई तो 4 दिन बाद चरणबंध आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी निगम प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...