आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

समानता व समरसता पखवाड़ा पर्व अंतर्गत बाबा साहब अम्बेडकर की जीवनी पर गोष्ठी कर चलाया स्वच्छता अभियान

देवास। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड टोंकखुर्द द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में समानता व समरसता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में 27 अप्रैल नागझिरी सालामखेड़ी में जन अभियान परिषद द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन एवं उनके राष्ट्र निर्माण में सहयोग को लेकर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें डॉक्टर अंबेडकर द्वारा सामाजिक सुधार एवं देश की अर्थव्यवस्था सामाजिक समरसता हिंदू जीवन बौद्ध जीवन आदि पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम मालवीय सेवानिवृत्त शिक्षक ने की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरूलाल अटारिया थे। मुख्य वक्ता  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख कपिल सिंह पवार थे। विशेष अतिथि धीरज सिंह, राहुल कुमार सांवले एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं के कार्यकर्ता मेंटर्स प्रस्फुटन समिति के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम की भूमिका विकासखंड समन्वयक राजेश सिसोदिया ने रखी। तत्पश्चात विक्रम मालवीय एवं भेरूलाल अटारिया ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में मुख्य वक्ता कपिल सिंह ने विस्तार से बाबा साहब के विषय में उपस्थित लोगों से संवाद किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य राजेंद अटारिया, सरपंच धीरज सिंह सेंधव, राजेश सोलंकी, नवांकुर संस्था से राजेंद्र वर्मा, मोहनलाल सोनी, हरलाल परसनिया, बहादुर सिंह, अर्जुन अस्ताया, मनीषा बैस, ममता राजपुत, हिम्मत सिंह  राणा, रामेश्वर सेंधव, अंबाराम  मालवीय, गिरजा बैरागी, अरविंद जोशी उपस्थित थे। संचालन पपलेश  जोशी एवं आभार लक्ष्मी नारायण मालवीय ने माना। समापन पश्चात सभी उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कुण्ड एवं मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...