समारोह में 220 शिक्षकों का सम्मान किया

देवास। सर्व सामाजिक विकास संस्था द्वारा शिक्षकों का सम्मान समारोह सरस्वती ज्ञानपीठ स्कूल लक्ष्मण नगर में आयोजित किया गया। संस्था के प्रांतीय सचिव हुकुम सिंह पवार ने बताया कि सर्वप्रथम सभी अतिथियों का अभिवादन संस्था के प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र भेंट कर एवं मेडल पहनाकर किया गया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संस्था द्वारा 15 वर्ष से शिक्षक दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष हो रहा है। इस बार भी 220 शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के क्षिप्रा के साथ देवास जिले के शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थी। संस्था द्वारा अब तक 15 हजार से शिक्षकों का सम्मान कर चुकी है। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विशेष अतिथि पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, शिवाजी राव कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. रिजवान खान, सुषमा अरोड़ा, आभा निगम, सीके कपूर, अमलतास कॉलेज के प्रबंधक डॉ. विजय जाट, सुजीत सिंह, पीएन तिवारी आदि अतिथि उपस्थित थे। संचालन संस्था के प्रांतीय सचिव हुकुम सिंह पवार ने किया एवं आभार संस्था अध्यक्ष घनश्याम खारेडिया ने माना। संस्था उपाध्यक्ष जुगल किशोर राठौड़, संरक्षक ठाकुर प्रहलाद सिंह कुशवाह, बाबूलाल चौहान, दलपत सिंह राजपूत, कैलाश पांचाल आदि ने भी अतिथियों का अभिवादन किया।
