आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा मनाई गयी महामना जयंती

देवास। प्रतिवर्ष अनुसार अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के  के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में सिविल लाइन चौराहे पर स्थित महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा महामना जयंती मनाई गयी। प्रातः 9 बजे नगर के सभी ब्राह्मणजन द्वारा पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा स्थल पर एकत्रित होकर प्रतिमा स्थल की साफ सफाई कर प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया गया। एवम सभी वरिष्ठों द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर परशुराम कल्याण बोर्ड में नवनियुक्त देवास जिले के प्रभारी महेंद्र स्थापक, संस्था ब्रह्म बंधुत्व के नवनियुक्त अध्यक्ष घनश्याम पंडित, महासचिव राजकुमार शर्मा, प्रचार मंत्री विष्णु शर्मा का स्वागत कर सम्मान किया गया। जिसके पश्चात सभी के द्वारा बालगढ चौराहे पर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया गया।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...