
देवास। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन एवं सामाजिक न्याय विभाग देवास वरिष्ठ नागरिक संघ संस्था देवास के समन्वय से वरिष्ठ नागरिक अधिनियम संबंधित विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर स्थित वरिष्ठ नागरिक संस्था सभागृह में सम्पन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला न्यायाधीश उमा शंकर अग्रवाल, जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन दयाल, वरिष्ठ नागरिक डॉ. डीपी श्रीवास्तव, वरिष्ठ नागरिक संस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एमव्ही भाले, वर्तमान अध्यक्ष ओ.पी पाराशर उपस्थित थे। अध्यक्षता सामाजिक न्याय विभाग उपसंचालक संगीता यादव ने की। जिला न्यायाधीश श्री अग्रवाल ने कार्यशाला में उपस्थित वरिष्ठजनों को भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के नियम 2009 के प्रचार-प्रसार की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि आप सभी को अपने हक समझने होंगे। बुजुर्गो सहित सभी नागरिकों के गरिमा के साथ जीने, रहने और स्वास्थ्य के अधिकार है। आपको अपने अधिकारों को जानकर अपना जीवन जीना होगा। आपसे आपके हक को कोई नही छीन सकता। कार्यक्रम का संचालन पेंशनर्स संघ अध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी ने किया एवं आभार वरिष्ठ नागरिक संस्था सचिव श्रवण कुमार कानूनगो ने माना। इस अवसर पर गेरूलाल व्यास, लोकेन्द्र व्यास, एमएस लाम्बोरे, संस्था उपाध्यक्ष हिमांशु कुमार ढाली, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार कुमावत, संयुक्त सचिव बंशीधर चावडा, कार्यकारिणी सदस्य शीलनाथ आरस, मनोहर डी. सिन्हा, सुश्री वीणा भार्गव, रश्मि पाण्डेकर, के.सी. नागर, एस.के. शाह, नरेन्द्र सिंह राजपूत सहित बडी संख्या में महिला-पुरूष वरिष्ठजन उपस्थित थे।

