देवास। महिला बाल विकास परियोजना देवास दक्षिण सेक्टर बालगढ़ अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी रेलम बघेल के मार्गदर्शन में सेक्टर बालगढ़ मल्हार धुनी में वार्ड 42 ,43 एवं 22 की कार्यकर्ताओं ने सामूहिक अन्नप्राशन एवं चलो निभाए जिम्मेदारी कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें 16 बच्चों का अन्नप्राशन एवं 16 बच्चों का चलो निभाए जिम्मेदारी अंतर्गत पोषण टोकरी का वितरण किया गया। पोषण टोकरी में कुपोषित बच्चों को जन सहयोग से गुड़, चना, परमल, राजगीरा के लड्डू, मूंगफली, केला रखकर वितरित किए गए। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी समीक्षा जैन द्वारा अन्नप्राशन एवं जिम्मेदारी कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वार्ड 42 के पार्षद डॉ श्याम पटेल उपस्थित थे। इस अवसर पर पौधा रोपण भी किया गया। कार्यक्रम में वार्ड 42, 43 की कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थी। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक सीमा वर्मा, संभाग अध्यक्ष जरीना खान एवं समस्त कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन सेक्टर पर्यवेक्षक वंदना खरे द्वारा किया गया। कार्यकर्ता पूर्णिमा चौहान, प्रेमलता वर्मा, मंजुला टेटवाल एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने आभार माना।
Related Articles
Check Also
Close