आपका शहरदेवासप्रशासनिकमध्यप्रदेश

सूचना के अधिकार की सही जानकारी नही देने पर शिवसेना करेगी नगर निगम गेट पर हनुमान चालीसा पाठ

देवास। शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे मटन चिकन की दुकानों की सूचना के अधिकार के अंतर्गत जानकारी मांगने पर सही जानकारी नही दिए जाने के विरोध में शिवसेना द्वारा निगम अधिकारियों की सद्बुद्धि हेतु चालीसा का पाठ किया जाएगा। शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि संगठन लगातार जनता के ज्वलंत मुद्दों को पूरा करने के लिए ज्ञापन व आवेदन देता रहता है, लेकिन नगर निगम कुंभकरण की नींद सोई हुई है। शिवसेना द्वारा उज्जैन रोड इटावा में पसरे अतिक्रमण एवं शहर में संचालित हो रहे अवैध मांस मटन की दुकानों को बंद कराए जाने की शिकायते भी की। शिकायत का निराकरण नही होने के पश्चात इसकी जानकारी सूचना के अधिकार के अंतर्गत मांगी। परंतु सेटिंगबाज रिश्वतखोर अधिकारियों द्वारा मूल जानकारी छुपाकर अधूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई। यहां तक कि वाहन विभाग शाखा से शासकीय व प्राइवेट वाहन कितने किराये पर लिए गए हैं, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। जिसकी समय सीमा लगभग 30 दिन से ऊपर हो गई। ऐसे तमाम बिंदुओं को लेकर शिवसेना अपने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और हिंदू समाज को साथ लेकर नगर निगम के गेट पर निगम अधिकारियों को सद्बुद्धि हेतु 25 जुलाई को नगर निगम के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन करते हुए 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। श्री वर्मा ने आमजनों अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...