आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

स्वयंसिद्धा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का हुआ समापनदेवास महिला इकाई की हुई घोषणा

देवास। लघु उद्योग भारतीय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय स्वयंसिद्धा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का हुआ समापन। तीन दिवसीय आयोजन 5 से 7 अगस्त को आयोजित किया गया था। जिसमें 6 अगस्त को उद्यमी सम्मेलन भी रखा गया था। जिसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उद्योग मंत्री चौतन्य काश्यप, संघ सह कार्यवाह डॉक्टर गोपाल कृष्ण विशेष रूप से उपस्थित थे।  उद्यमी सम्मेलन में सभी उद्योगों को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। साथ ही इस अवसर पर मध्य प्रदेश उद्योग दर्शन स्मारिका का विमोचन भी किया। फेयर के समापन अवसर पर संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, राष्ट्रीय महामंत्री ओम प्रकाश गुप्ता,  पूर्व अध्यक्ष बलदेव प्रजापति उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी ने देवास महिला इकाई की घोषणा की। जिसमे अध्यक्ष रचना तलाटी, सचिव किंशू गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रीति सिंगी, उपाध्यक्ष सारिका मुकाती, सहसचिव राधिका मूंदड़ा, सारिका राय, कार्यकारणी सदस्य – रुचिका उपाध्याय, ममता जायसवाल, मोनिका शर्मा, लता सेन, उर्मिला पवार का दायित्व दिया गया। साथ ही कार्यक्रम के समापन  अवसर पर देवास इकाई के सदस्यों और आयोजक मंडल का राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन समीर मूंदड़ा ने किया। आभार इकाई अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने माना।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...