आपका शहरदेवासभोपालमध्यप्रदेश

स्व सहायता समूह की महिलाए बच्चों व परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठेगी

दो हजार में कैसे चलाए घर, मप्र शासन कर रही हमारा शोषण

देवास। जिले की करीब 3500 प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ की महिलाएं अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर  विगत 7 दिनों से धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही है। महासंघ जिलाध्यक्ष ज्योति अर्जुन बैरागी ने बताया कि हड़ताल को एक सप्ताह होने को है। उसके बाद भी मप्र सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कानो में जूं तक नही रेंगी। मप्र सरकार हमारा सिर्फ शोषण कर रही है। हमे सिर्फ दो हजार रूपए मासिक वेतन मिलता है। इसमें घर कैसे चलाए। प्रांतीय आव्हान जिला मुख्यालय पर हड़ताल की जा रही है। यदि हड़ताल के बाद भी सरकार हमारी मांगे नही मानती तो पूरे परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठ जायेंगे। स्व सहायता समूह की महिलाओं की मांग है कि अभी सरकार से 2 हजार रुपए प्रति माह मिलता है इसे बड़ाकर 9000 किया जाए। स्कूलों में मध्यान्ह भोजन संचालक स्व सहायता समूह अध्यक्ष सचिव पारिश्रमिक मिले। प्राथमिक स्कूलों में भोजन पकाने की लगत दर में  6.5 से वृद्धि कर 10 रुपए प्रति छात्र हो वही मध्यमिका स्कूल मे 8.50 पैसे से बडा कर 15 रूपेए किए जाए। प्रति छात्र खाद्यान्न 100 ग्राम को बढ़ाकर 200 ग्राम किया जाए। आंगनवाड़ी केन्द्रो में छात्र/किशोरी गर्भवती/धात्री माता भोजन दर 15 रूपए बढ़ाई जाए एवं भोजन पकाने वाली रसोईयों को 500 रूपए से बढ़ाकर 2000 रूपए किए जाए आदि अन्य मांगे शामिल है। हड़ताल से आंगनबाडिय़ों में भोजन, नाश्ता प्रदाय प्रभावित हो रहा है। हड़ताल के दौरान मीडिया प्रभारी अशोक सिलोदिया, भगवंता चौहान, प्रेमलता, हेमलता चौहान, कृष्णा सिलोदिया, सकु भारतीय, रूबिना शेख, मंजू बाई, पूजा सिलोदिया सहित महासंघ की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...