आपका शहरदेवासभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

हाटपिपलिया विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर संतोष मेश्रा हुए नियुक्त

देवास। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास,युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (प्रभारी म.प्र ) शेषनारायण ओझा व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा व युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं देवास मार्केटिंग के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान की सहमती से मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन ने संतोष मेश्रा को हाटपिपलिया विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया। दो माह पहले पूरे प्रदेश में विधानसभा कार्यकारिणी भंग की गई थी उसके बाद पुरे प्रदेश में नई नियुक्तिया शुरू की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन ने कहा कि आप अपना कार्य तुरन्त प्रारंभ करें व समय-समय पर अपने कार्य की गतिविधियों से प्रदेश कार्यालय को अवगत कराते रहें। आशा है सौंपे गए इस गहन दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और कांग्रेसाध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ,प्रदेश अध्यक्ष जितु पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे एवं युवाओं को अधिक से अधिक अपने साथ जोड़कर कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...