आपका शहरइंदौरदेवासभोपालमध्यप्रदेश

11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा का नागरिकों ने पुष्प वर्षा का जगह-जगह किया स्वागत

देवास। आईआईटी मैदान पर 11 से 15 जनवरी मकर संक्रांति तक आयोजित किए गए 11 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ द्वारकाधीश मंदिर बनारस के विजय दास महाराज, बद्रीनाथ के शीतल दास महाराज, पंचमुखी धाम आगरोद के महंत  गोपाल दास महाराज, वासुदेव महाराज, द्वारकाधीश मंदिर बनारस के विजय दास महाराज,बालाजी धाम रूनिजा के महंत भरत दास महाराज,इंदौर के प्रवीण नाथ महाराज आदि संतों के सानिध्य में बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि रायसिंह सेंधव थे। इसके पूर्व  आईटीआई मैदान से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा रामचंद्र नगर श्री राम मंदिर से ढांचा भवन में एवं प्रमुख मार्गो से भ्रमण करती हुई वापस यज्ञ स्थल पर  समापन हुआ। भगवा पताका लहराते हुए बैंड बाजे के साथ निकली कलश यात्रा का धर्म प्रेमी नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। अरणी मंथन के साथ अग्नि प्रकट कर यज्ञ मैं आहुतियां दी गई। कलश यात्रा की अगुवाई मुख्य यजमान दिनेश मिश्रा, गंगाजल उठाने वाले  वासुदेव परमार एवं शीतल गहलोत के साथ यज्ञ में बैठने वाले सभी यजमान द्वारा की गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं बहने शामिल हुई।यज्ञ के मुख्य आचार्य काशी से पधारे पुष्कर पांडेजी एवं उनकी टीम भी यात्रा के साथ थी। इस महा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में राजेश खत्री विशाल शुक्ला, रामचरण पटेल, दुर्गेश व्यास, गोपाल नगर विनीत गुप्ता, आयुष शर्मा आदि भक्तजनों का विशेष सहयोग रहा। यह जानकारी प्रचार प्रमुख वासुदेव परमार ने दी

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...