आपका शहरइंदौरउज्जैनखेलदेवासभोपालमध्यप्रदेश

17 वीं राष्ट्रीय सीनियर डॉजबॉल चैंपियनशिप के लिए टीम बैंगलोर रवाना

देवास। 17 वीं राष्ट्रीय सीनियर डॉजबॉल चैंपियनशिप 4 से 7 अप्रैल तक बैंगलोर में आयोजित हो रही है। मप्र डॉजबॉल संघ के सचिव प्रवीण सांगते ने बताया कि देवास में मप्र डॉजबॉल संघ द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 30 से 1 अप्रैल तक  किया गया था। जिसके बाद खिलाडिय़ो के प्रदर्शन को देखते हुए श्रेष्ठ खिलाडिय़ो का चयन किया तथा चयनित खिलाडिय़ों को किट वितरण की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मप्र डॉजबॉल संघ अध्यक्ष पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर थे। अध्यक्षता खेल गुरु राधेश्याम सोलंकी, विशिष्ट अतिथि देविप्रा पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, विश्वामित्र आवॉर्डी सुदेश सांगते, देवास जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिमन्यु यादव आदि उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत सचिव प्रवीण सांगते, सलीम शेक, यशवंत डागोरा, पंकज वर्मा, जितेंद्र शर्मा, लवलीन शर्मा, जयकुमार दोहरे, जयंत वर्मा, अमन श्रीवास आदि ने किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए डॉजबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा विष्णु शिवहरे को तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया।
मध्य प्रदेश टीम इस प्रकार है बालक वर्ग में कप्तान- पुष्कर सिंह राजपूत (नर्मदापुरम),यश पटेल, वेद कुमार (जबलपुर),अखिलेश जनोरिया, सार्थक शुक्ला , आशीष सेन, ओम भेले,विवेक चौहान (भोपाल) ,प्रज्वल तिवारी ( रायसेन) अक्षय चंद्रा (सतना) यशवंत (मंदसौर) शामिल है।
इसी प्रकार बालिका वर्ग में कप्तान राशि सांगते , जानवी भेरवे ,हर्षिता तिवारी,उर्वशी ,आरुषि राय (देवास),हर्षिता चौहान (उज्जैन),सोना गड़रिया,पूनम बमनके (कुक्षी) शामिल है। कोच अब्दुल रशीद होंगे।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...