आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

सडक़ जाम और टोल टैक्स पर कांग्रेस का हल्ला बोल — राजानी ने कलेक्टर को घेरा…!

देवास। बारिश की पहली ही फुहार ने इंदौर-देवास रोड की हकीकत उजागर कर दी है। अधूरी पुल-पुलिया और निर्माण कार्य के चलते इंदौर-देवास के बीच का सफर एक भयावह अनुभव बनता जा रहा है। रोजाना दो से ढाई घंटे का महाजाम अब आम बात हो गई है, जिससे छात्र, व्यापारी, नौकरीपेशा और आम जनता सभी परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह को एक सख्त पत्र लिखते हुए दो टूक मांग की है पहले सर्विस रोड बनाया जाए और जब तक रोड पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक टोल टैक्स की वसूली तत्काल रोकी जाए।
राजानी ने अपने पत्र में साफ किया है कि टोल टैक्स जनता से इसलिए वसूला जाता है ताकि बेहतर सडक़ और रख-रखाव सुनिश्चित हो सके। लेकिन जब सडक़ ही बदहाल है, जाम की स्थिति विकराल है, तो टोल टैक्स वसूलना जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने यह भी कहा कि रोजाना इंदौर-देवास के बीच यात्रा करने वाले विद्यार्थियों, व्यापारियों और मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती हैं, जिससे जनजीवन संकट में है।
राजानी ने देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह को भी भेजा पत्र
शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने जानकारी दी कि राजानी द्वारा इस पत्र की एक प्रति देवास कलेक्टर ऋ तुराज सिंह को भी प्रेषित की गई है। पत्र में देवास प्रशासन से आग्रह किया गया है कि वह इस गंभीर विषय पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए निर्माण एजेंसियों एवं संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर जाम की इस विकराल समस्या का त्वरित समाधान करें। मुद्दे की बात जनता का सवाल तो यह भी है कि क्या अधूरी सडक़ पर टोल वसूलना वाजिब है, क्यों नहीं बन रही पहले सर्विस रोड, कब मिलेगा इंदौर-देवास यात्रियों को राहत…?
राजनीतिक मोर्चा गरम, जनता में आक्रोश तेज!
अब देखना यह है कि राजानी की इस पहल पर प्रशासन कितना सक्रिय होता है और इंदौर-देवास रोड की हालत सुधारने के लिए कौन से तात्कालिक और ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...