आपका शहरइंदौरउज्जैनखेलदेवासदेश-विदेशभोपालमध्यप्रदेश

68 वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उदघाटन 20 दिसंबर को

देवास। 68 वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 20 दिसंबर से प्रारंभ होगी।प्रतियोगिता संयोजक विश्वामित्र अवॉर्डी सुदेश सांगते ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता जिला कलेक्टर एवं आयोजन समिति के पदेन अध्यक्ष ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में की जा रही हैं। 68 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताये पायोनियर पब्लिक स्कूल में 20 दिसंबर से 24 दिसंबर तक संपन्न होगी। इसमें ’सॉफ्ट टेनिस  14 ,17 वर्ष एवं 19 वर्ष तथा ’ताइक्वांडो   19 वर्ष से कम बालक बालिका शामिल होंगे। आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों एवं केंद्रीय विद्यालय, आई पी एस सी आदि सहित कुल 37 टीम शामिल होंगी। जिसमें लगभग 1200 खिलाड़ी एवं 200 ऑफिशल्स शामिल होंगे। प्रतियोगिता का उदघाटन पायोनियर पब्लिक स्कूल मुखर्जी नगर में शाम 5 बजे होगा।  खिलाडिघ्यों का मार्च पास्ट दिनांक 20 दिसंबर को प्रात 10.30 बजे मल्हार स्मृति मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ जवाहर चौक पर संपन्न होगा। संगठन सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारतीय ने बताया कि उद्घाटन समारोह कार्यक्रम के अतिथि खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व  अध्यक्ष,देवास विकास प्राधिकरण राजेश यादव, मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, सी ई ओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद होंगे। आयोजन हेतु कंट्रोल रूम समिति आवास समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति ,पात्रता प्रमाण पत्र समिति, क्रीडांगन समिति का गठन गया। खिलाडिघ्यों एवं ऑफिशियल के लिए आवास व्यवस्था शासकीय और अशासकीय स्कूल तथा निजी होटल ,गार्डन में  की गई है।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...