आपका शहरइंदौरउज्जैनखेलदेवासदेश-विदेशप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

9वीं राष्ट्रीय केनो पोलो प्रतियोगिता का देवास में हुआ शुभारंभ, देशभर से आए खिलाडी ले रहे हिस्सा

देवास। शहर में पहली बार मीठा तालाब में किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 27 सितम्बर को प्रात: प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक गायत्री राजे पावर, आयोजन समिति अध्यक्ष कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, निगम आयुक्त रजनीश कसेरा, भारती कायकिंग फेडरेशन अध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा, भारती केनो पोलो के चैयरमेन योगेंद्र सिंह राठौड़, मध्यप्रदेश कायकिंग संघ अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह बुंदेला के के आतिथ्य में संपन्न हुआ। शुभारंभ में श्री कुशवाहा ने देवास में इस खेल के खिलाडिय़ों की उत्पत्ति के लिए एक सकारात्मक माहौल बताया। उन्होंने देवास जिला संघ को एक केनो वोट भी भेंट की। कलेक्टर एवं विधायक से उन्होंने मांग की कि देवास जिले की टीम तैयार करने के लिए अतिरिक्त नाओ और बोट जिला संघ को दिलवाने का प्रयास करें। जिससे की मीठा तालाब इस खेल का केंद्र अभ्यास बन सके। विधायक पवार ने फेडरेशन को आश्वस्त किया कि जल्द ही इस खेल का केंद्र देवास जिले में प्रारंभ करेंगे। इसके लिए जिला संगठन को जो भी आवश्यकता होगी।

उसे पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि प्रतियोगिता में फाइनल के विजेता खिलाडिय़ों के प्रत्येक खिलाड़ी को 5000 रूपए विधायक द्वारा भेंट किए जायेंगे। इसी प्रकार कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएसआर के तहत वोटो की खरीदी का आश्वासन दिया। जल्द ही खेल केंद्र प्रारंभ करने की घोषणा भी की। खिलाडिय़ों के रहने और खाने की व्यवस्था कलेक्टर द्वारा प्रदान की गई, जिससे आए हुए खिलाड़ी यहां की व्यवस्थाओं से संतुष्ट एवं प्रसन्न हुए। निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने मीठा तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मीठा तालाब देवास का एक अच्छा पिकनिक स्पॉट है। यहां इस खेल सुविधा के कारण इसकी सुंदरता पर चार चांद लगेगा। कार्यक्रम का स्वागत भाषण आयोजन सचिव ओ.पी. जगावत ने किया। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति द्वारा किया गया। अतिथियों ने आयोजन सचिव श्री जगावत की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा इस खेल का देवास में करवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य रूप से यहां आयोजन कलेक्टर के प्रयास से देवास में होना संभव हुआ है। क्योंकि यहां प्रतियोगिता दिल्ली प्रस्तावित थी, किंतु कलेक्टर एवं श्री जगावत जी के प्रयास से फेडरेशन द्वारा देवास में स्थानांतरित की गई। देशभर से आए विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ी जिसमें भारतीय सेना भी शामिल है। इस प्रकार 19 टीमों द्वारा अपना खेल कौशल प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...