आपका शहरइंदौरउज्जैनक्राइमदेवासदेश-विदेशप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

SP-कलेक्टर के बंगले से कुछ ही दूरी पर चेन स्नैचिंग, महिला के गले से मंगल सूत्र झपटकर फरार हुए बदमाश, VIP जोन में वारदात से पुलिस व्यवस्था पर सवाल, नाकाबंदी कर CCTV खंगाल रही पुलिस

देवास। शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी जोन में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस अधीक्षक (SP) और कलेक्टर के सरकारी बंगलों से कुछ ही दूरी पर पैदल जा रही एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाश सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए।जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, श्रीमती संतोष सोनी अपनी एक अन्य महिला साथी के साथ रोज की तरह शाम को वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक बाइक सवार बदमाशों ने महिला को निशाना बनाया और गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर तेज रफ्तार में फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला संभल भी नहीं पाई।
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह वर्धमान, सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहरभर में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
शहर के सबसे संवेदनशील और वीआईपी इलाके में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...