आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

AIIEA के आह्वान पर इंश्योरेंस एम्प्लॉइज यूनियन देवास ने एक घंटे की हड़ताल कर एल आई सी शाखा – 2 पर किया प्रदर्शन

देवास | LIC में  वर्ग 3 और 4 कर्मचारियों की तत्काल भर्ती एवं AIIEA को मान्यता देने की मांग पर 20 फरवरी को AIIEA के आव्हान पर एल आई सी कर्मचारियों की एक घंटे की हड़ताल आयोजित की गई थी जिसके तहत देवास में इंश्योरेंस एम्प्लॉइज यूनियन देवास ने एल आई सी शाखा – 2 पर प्रदर्शन किया  l प्रदर्शन को संबोधित करते हुए इंश्योरेंस एम्प्लॉइज यूनियन (IEU)के मंडल उपाध्यक्ष मोरसिंह राजपूत ने कहा  कि LIC में 1996 के बाद से वर्ग 4 के कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई है और प्रबंधन आउटसोर्सिंग  कर रहा है जिससे अस्थायी कर्मचारियों का शोषण हो रहा है और बताया की सेवानिवृत्ति के कारण वर्ग 3 और 4 के कर्मचारियों की संख्या लगातार घटती जा रही है| देश में चरम बेरोज़गारी की स्थिति हैं युवा पढ़ें लिखे होकर, डिग्रियां लेकर भी उन्हें नौकरियां नहीं मिल रही हैं जबकि एक आई सी जैसे संस्थान में वर्ग 3 और 4 के कई पद खाली पड़े हैं, एक तरफ तो स्थाई कर्मचारियों की भर्ती नहीं की जा रही हैं वहीं दूसरी ओर लगातार एल आई सी के निजीकरण करने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं उन्होंने ग्राहकों की बेहतर सेवा हेतु LIC में वर्ग 3 और 4 के कर्मचारियों की तत्काल भर्ती की मांग की I एल आई सी शाखा क्रमांक दो  से सचिव करण पिसे ने AIIEA को मान्यता देने की मांग को समझाते  हुए LIC में वर्ग 3 और 4 कर्माचारियों  के  सबसे बड़े संगठन AIIEA को मान्यता हेतु आगे भी संघर्ष और तीव्र करने का आह्वान किया l एल आई सी शाखा क्रमांक एक से अमित सांगते ने कर्मचारियों की भर्ती के संबंध में प्रबंधन के तानाशाही रवैए की निंदा की और बताया कि प्रबंधन कर्मचारियों की भर्ती को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है इसलिए हमे  संघर्ष को और तीव्र करना होगा I प्रदर्शन को एल आई सी शाखा क्रमांक दो से उप सचिव अश्विनी झरबड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2020 में भी जो 2700 पद रिक्त रह गए थे उन पर भी तुरंत स्थाई भर्ती करने की मांग की| श्रमिक संगठन AIUTUC ने आज की हड़ताल का समर्थन किया इस अवसर पर विनोद प्रजापति, निलेश उपस्थित रहे|

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...