तोहिद का चयन मध्यप्रदेश युथ बास्केटबॉल टीम में

देवास। 09 से 15 अप्रैल 2025 तक पांडेचेरी में 40 वी राष्ट्रीय युथ बालक-बालिका बास्केटबॉल चौंपियनशिप संपन्न होगी।देवास जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव संजय पाटिल ने बताया कि उक्त स्पर्धा में मध्यप्रदेश टीम के लिए बास्केटबॉल काम्प्लेक्स इंदौर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था, जिसमे प्रदेशभर के 30 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे, शिविर में उत्कृष्ट खिलाडि़यों का चयन कर म प्र की टीम की घोषणा विक्रम अवार्डी अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच व म प्र बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष कुलविंदरसिंह गिल ने की। जिसमे देवास बास्केटबॉल संघ के खिलाड़ी तोहिद शेख मप्र टीम का प्रतिनिधित्व करेंगें एवं देवास खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास में पदस्थ एन. आई. एस कोच धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर है को मध्यप्रदेश की राष्ट्रीय टीम में बालक वर्ग का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। खिलाड़ी एवं कोच के चयन पर जिला बास्केटबॉल संघ देवास के अध्यक्ष मनीष पनवार, रईस खान,हेमेंद्र निगम(काकू), शक्तिसिंह गौड़, संतोषसिंह गौड़,भारत राजपूत, हेमंत जोशी संग्राम साठे, चंद्रभान शुक्ला,वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, निशार खान,आकाश अवस्थी,जावेद पठान,आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
