असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बीच किया सम्पर्क

देवास। भारतीय मजदूर संघ के जिला मीडिया प्रभारी नीलेश नागर ने बताया कि 1 दिसम्बर से लगातार श्रमिक संपर्क अभियान के अंतर्गत 5000 असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से संपर्क किया गया। भारतीय मजदूर संघ के अंतर्गत ऐसे सभी श्रमिक जो असंगठित व संगठित क्षेत्र से एवं जो शासकीय सेवा में पदस्थ कार्यरत है वह सभी इस अभियान के अंतर्गत आएंगे। संगठित व असंगठित क्षेत्र की समस्याओं एवं उनकी मांगों के विषय में भविष्य में उनकी मांगों एवं समस्याओं का किस प्रकार निराकरण किया जाये इसकी भी एक योजना बनाई जाएगी। भारतीय मजदूर संघ निरंतर श्रमिकों के हित में काम कर रहा है और श्रमिकों की समस्याओं को हल करते हुए आज 70 वर्ष पुर्ण कर रहा है जिसके फलस्वरुप आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। संपर्क अभियान के चौथे दिन भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष धनंजय गायकवाड़, लक्ष्मी नारायण मारू, लोकेश विजयवर्गीय, ओम प्रकाश रघुवंशी, माखन सिंह धाकड़, टोली प्रमुख सपना भरोसिया ने सम्बोधित किया। गायकवाड़ ने कहा कि 1 दिसम्बर 2023 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में जॉब सिक्युरिटी एक राष्ट्र एक नीति ईपीएफ कटौती और अनुबंध प्रथा बंद हो अखिल भारतीय स्कीम वर्कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मध्याह्न भोजन, रसोइया, आशा कार्यकर्ता, उषा कार्यकर्ता, राष्ट्रा स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा कर्मचारी मिलने वाली तथा ईपीएस 1995 के अंतर्गत मिलने वाली पेंशन 1000 रू प्रति माह से बढ़ा कर 5000 रुपये प्रतिमाह किया जाये। पेंशन में परिवर्तनशील महँगाई भत्ता जोड़ जाये ऐसे पेंशन धारियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जाये। असंगठित क्षेत्र के 25000 निर्माण श्रमिक हो या सम्भाल के 2 लाख श्रमिक हो उनकी समस्याओं को लेकर हमेशा सतर्क रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अमित पाण्डेय ने किया तथा आभार माखन सिंह धाकड़ ने माना।


