भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री आशीष झाला का देवास में शक्ति प्रदर्शन, राहुल ठाकुर मित्र मंडल ने किया ऐतिहासिक स्वागत, नेमावर से भाजपा कार्यालय तक निकली स्वागत रैली, जगह-जगह पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से हुआ अभिनंदन; बोले आशीष झाला – भाजपा में मेहनत और समर्पण करने वाले अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता को भी मिलता है बड़ा दायित्व

देवास। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री आशीष झाला के नियुक्ति के बाद पहली बार देवास आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत में शहर में भव्य रैली निकाली गई। नेमावर से शुरू हुई स्वागत रैली देवास स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची। रास्तेभर जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान राहुल ठाकुर मित्र मंडल द्वारा स्थानीय द्वार पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। आतिशबाजी, ढोल-धमाकों और पुष्पवर्षा के बीच आशीष झाला का भव्य अभिनंदन हुआ। मित्र मंडल के सदस्यों ने उनका मुंह मीठा कराकर राष्ट्रीय मंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

भाजपा कार्यालय पहुंचने पर आशीष झाला ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ऐसा संगठन है, जहां निरंतर सेवा, मेहनत और समर्पण से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी मिलती है। उन्होंने कहा कि एक समय वे भी संगठन की अंतिम पंक्ति में खड़े होकर कार्य करने वाले सामान्य कार्यकर्ता थे, लेकिन पार्टी ने उनकी मेहनत और समर्पण पर विश्वास जताते हुए आज इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठन के प्रति समर्पित रहकर निरंतर कार्य करें और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह संधू, पूर्व जिला अध्यक्ष राजू खंडेलवाल, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व महापौर शरद पाचुनकर सहित युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।





