आपका शहरइंदौरउज्जैनक्राइमदेवासदेश-विदेशप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

भीड़ में चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह पकड़ा, 5 आरोपी व एक नाबालिग गिरफ्तार, उज्जैन के रामघाट से हुई गिरफ्तारी, 15 हजार नकद और पांच मोबाइल सहित 1.15 लाख का माल बरामद

देवास। सार्वजनिक रैलियों, धार्मिक आयोजनों और जुलूसों में भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल और नकदी चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का देवास पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उज्जैन के रामघाट से गिरोह के पांच आरोपियों और एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 15 हजार रुपए नकद तथा पांच एंड्रॉयड और आईफोन मोबाइल सहित करीब 1 लाख 15 हजार रुपए का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार सार्वजनिक आयोजनों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह वर्धमान और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी उपनिरीक्षक नरेन्द्र अम्करे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 4 अगस्त को उज्जैन के रामघाट से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी कोटा (राजस्थान) के रहने वाले हैं। यह गिरोह देवास सहित आसपास के जिलों में होने वाली रैलियों, धार्मिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में पहुंचकर लोगों के मोबाइल और नकदी चोरी करता था। वारदात के बाद आरोपी तुरंत दूसरे शहर निकल जाते थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से अन्य जिलों और राज्यों में हुई चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है। पुलिस को पूछताछ में अन्य मामलों का खुलासा होने और अतिरिक्त चोरी का माल बरामद होने की उम्मीद है।

सराहनीय भूमिका : इस कार्रवाई में थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी नरेन्द्र अम्करे, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र राणा, किशोर जाटवा, आरक्षक अजय जाट, नरेन्द्र सिरसाम, सैनिक तेजसिंह मंडलोई तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक सचिन चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...