वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ मालवा प्रांत की एक कामकाजी बैठक सम्पन्न
देवास। वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ की मालवा प्रांत की बैठक विगत दिनों रतलाम में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम माँ सरस्वती, भारत माता एवं भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित व दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की गई। बैठक में आगामी समय में होने वाले भारतीय मजदूर संघ के महा अधिवेशन की रुपरेखा तैयार की जाकर अपने-अपने जिले, शहर, ब्लाक एवं पंचायत स्तर पर कार्य बांटे गये। उक्त बैठक में उपस्थित सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने भारतीय मजदूर संघ द्वारा आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अधिवेशन की शुरुआत से अंत तक की समस्त जानकारियो से अवगत कराया। हर जिलो में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगो की उपस्थिति दर्ज कराने की बात कही। भारतीय मजदूर संघ के अधिवेशन को भव्य रुप प्रदान करने की बात भी कही। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष माथुकर मालीवाड़ महाराज, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राघुसिंह भाभर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जितेंद्र गुर्जर, प्रदेश महामंत्री कैलाशचंद्र चंद्र निनामा, प्रदेश उपाध्यक्ष मानसिंह मईडा, उज्जैन संभाग प्रभारी भेरूलाल खदेड़ा, जिला संगठन मंत्री युवराज सिंह जावरा ने भी बैठक की रूपरेखा व राष्ट्रीय अधिवेशन के संबंध और श्रमिक संपर्क अभियान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष कालूसिंह मंडोदिया देवास, शाजापुर अध्यक्ष कालूराम भिलाला, आगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिलाला, मंदसौर अध्यक्ष प्रकाश कटरा, नीमच अध्यक्ष सुरेश सुरावत, महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार, उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर दंशाणा, रतलाम महामंत्री राजू खराड़ी, नागेश्वर सेन महामंत्री जावरा, उपाध्यक्ष सम्ररथ मईडा झाबुआ, जिलाध्यक्ष सुरजी भगोरा झाबुआ, उपाध्यक्ष बहादुरसिंह भूरिया, शहर अध्यक्ष नारायण ठेकेदार, उपाध्यक्ष शैतान सिंह हाडा, ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ मालवी, रतलाम ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष भेरू भाभर, झाबुआ ब्लॉक अध्यक्ष मंगोला दामना, ब्लॉक मंत्री अभिषेक जावरा ब्लॉक मंत्री जितेंद्र मालवीय, उपाध्यक्ष देवराम सदस्य प्रदीप डाबी, जिला सदस्य रायसेन निनामा, सदस्य कालु भाभर, कमल देवदा, झाबुआ जिला सदस्य कालू गामड, बद्री सिंगार, जिला सदस्य पांचाल, रतलाम, पूर्व सरपंच दिनेश मालवीय, सदस्य भारती मालवीय, बालचंद चरपोट, कैलाश हरी, नंदू महाराज, विनोद परमार उपस्थित थे। आभार चंद्रशेखर जयसवार ने माना।