आपका शहरइंदौरउज्जैनखेलदेवासभोपालमध्यप्रदेश

राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में खिलाड़ी ने जीते पदक राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

देवास।देवास जिला कराते संघ के  सचिव प्रवीण ढोबले ने बताया की मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन द्वारा पंचमडी में सब जूनियर राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगीता आयोजित की गई थी। जिसमें देवास जिले से कुमारी अवंतिका शुक्ला ने काता , कुमिते दोनों में  स्वर्ण पदक, आशी चौधरी ने काता, कुमिते दोनों में रजत पदक  और श्रद्धा थपलियाल ने कुमिते में कास्य पदक अर्जित किया। अवंतिका शुक्ला आगामी 14,15 दिसंबर 24 को आयोजित होने वाली राष्ट्रिय कराते प्रतियोगिता में भाग लेगी। खिलाडि़यों की उपलब्धि पर देवास जिला कराते संघ के जी रघुनाथ क्रूप,स्वाती शिन्दे, प्रिन्स सरोनिया, विवेक वन्जारे, शिव प्रजापत, शुभम कुशवाहा, निलेश मालवीय, राहुल भिलाला, करिश्मा सोलंकी, रोशनी चौधरी, आदि ने खिलाडि़यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी देवास कराते कोच शिव प्रजापत ने दी ।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...