आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासभोपालमध्यप्रदेश

शास. वाहन चालक कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न, महेंद्र सिंह तोमर सर्वानुमति से बने जिलाध्यक्ष

देवास। शासकीय वाहन चालक कर्मचारी संघ के चुनाव सोमवार को सम्पन्न हुए। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सोनी ने बताया कि उनके सेवानिवृत होने के बाद 8 अक्टूबर को नवीन जिलाध्यक्ष के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। जिसमें महेंद्र सिंह तोमर को शासकीय वाहन चालक कर्मचारी संघ का जिलाध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। श्री तोमर को जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सोनी ने शुभकामनाएं देते हुए अपना दायित्व सौंपा। इस अवसर पर वाहन चालक संघ के कृष्णाजी राव गोंदकर, कमलेश अवस्थी, विक्रम सिंह दसोंधी, गजराज सिंह मेवाडा, इकबाल पठान, कृष्णपाल सिंह सोलंकी, रसूल खान, गोवर्धन सिलोदिया, अरविंद सिंह तोमर, सोनू श्रीवास, रमेश सूर्यवंशी, ओमसिंह आदि ने नवीन जिलाध्यक्ष श्री तोमर का स्वागत कर बधाई दी। शीघ्र ही संघ की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...