newspublicआपका शहरइंदौरउज्जैनक्राइमदेवासदेश-विदेशप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

कप्तान छुट्टी पर क्या गए, प्रेस नोटों से पूरी पुलिस टीम ही गायब…!, एएसपी से लेकर सीएसपी, डीएसपी और टीआई तक के नाम नदारद, पीआरओ साहब की कलम आखिर किसके इशारे पर चल रही है? कार्रवाई पूरी टीम करे और वाहवाही के पन्नों से नाम ही गायब!

देवास। देवास पुलिस में कार्रवाई करने वाले अफसर कौन और प्रेस नोट में नाम किसका चमकेगा, यह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी होने वाले प्रेस नोटों में कप्तान की कार्यशैली और उनके निर्देशन का बखान तो प्रमुखता से नजर आता है, लेकिन जैसे ही एसपी आदित्य मिश्रा अवकाश पर गए, प्रेस नोटों से एएसपी से लेकर सीएसपी, डीएसपी और थाना प्रभारियों तक के नाम नदारद होने लगे। अब इसे महज संयोग माना जाए या पुलिस के जनसंपर्क तंत्र की कोई खास कार्यशैली, यह सवाल जरूर उठ रहा है।

गौर करने वाली बात यह है कि एसपी की अनुपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पास जिम्मेदारी रहती है। ऐसे में उनके निर्देशन में होने वाली कार्रवाई और मैदान में मोर्चा संभालने वाले संबंधित अधिकारियों का नाम प्रेस नोटों में शामिल क्यों नहीं हो रहा? कार्रवाई में थाना प्रभारी और उनकी टीम की भूमिका होती है, निगरानी में वरिष्ठ अधिकारियों का योगदान रहता है, लेकिन मीडिया तक पहुंचने वाले प्रेस नोटों में इनकी पहचान ही गायब दिखाई दे रही है। अब सवाल पुलिस के पीआरओ की कार्यशैली पर भी है। क्या प्रेस नोट तैयार करते समय अधिकारियों की भूमिका और योगदान बताना जरूरी नहीं समझा जा रहा, या फिर नामों का चयन किसी खास प्राथमिकता के आधार पर हो रहा है? आखिर प्रेस नोट पुलिस विभाग की सामूहिक उपलब्धि का ब्यौरा है या किसी एक चेहरे की ब्रांडिंग का माध्यम?

सबसे दिलचस्प सवाल तो यह है कि क्या प्रेस नोटों से अधिकारियों के नाम गायब रखने का यह सिलसिला पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा की मंशा के अनुरूप चल रहा है? क्या कप्तान की प्राथमिकता में सिर्फ उनका नाम और उनकी कार्यशैली का बखान ही है, या फिर पीआरओ साहब अपनी ओर से ही प्रेस नोटों की अलग पटकथा लिख रहे हैं? यदि यह पीआरओ की व्यक्तिगत कार्यशैली है तो फिर वरिष्ठ अधिकारियों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही? और यदि यह कप्तान की मंशा के अनुरूप है तो फिर पूरी पुलिस टीम के योगदान को पर्दे के पीछे रखने की जरूरत क्यों? बहरहाल, देवास पुलिस में कार्रवाई करने वालों के नाम गायब और प्रेस नोटों में श्रेय की कहानी अधूरी नजर आ रही है। अब देखना यह है कि पुलिस महकमा इस नामों की गुमशुदगी पर ध्यान देता है या फिर आगे भी प्रेस नोटों में कुछ चेहरों की चमक और बाकी अफसरों की भूमिका पर खामोशी ही छाई रहती है।

Oplus_16908288

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...