देवास। मुक्ति मार्ग पर स्थित श्री राम कृष्ण व्यायामशाला के अध्यात्मिक परिसर में बने नव निर्मित श्रीकृष्णेश्वर महादेव मंदिर के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महाशिवरात्रि पर्व पर सनातन परंपरा के अनुसार भव्य आयोजन वैदिक अनुष्ठान के साथ मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए मदनलाल कहार ने बताया कि महाशिवरात्रि महापर्व पर रुद्राभिषेक प्रातः 5 बजे प्रथम अभिषेक (सहस्त्र धारा) पवित्र नदियों के जल से क्षिप्रा, नर्मदा, चम्बल,कालीसिंध, यमुना, सरयू एवं गंगा जी के जल से अभिषेक किया जाएगा। विशेष योग पर महादेव जी का रुद्राभिषेक वैदिक पद्धति से मंदिर के पुजारी पंडित चितवन जोशी के द्वारा कराया जाएगा। इस अवसर पर फलाहारी भंडारे का आयोजन किया गया है। नितेश वर्मा, रक्षित सोनी, प्रेमनारायण तिवारी, कैलाश चावड़ा, राजेन्द्र परिहार मुन्ना,राजेन्द्र राठौर,निर्मल दवे, सुमित राठौर,साहिल हरोड़े, जयेश पडियार, राहुल गेहलोत, शुभम पडियार, आदि ने शिव भक्तों से बाबा के दर्शन तथा भंडारेे की प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।
Related Articles
Check Also
Close