त्यौहार पर मिठाई का खेल बिगाड़ने वालों पर प्रशासन का छापा! 220 किलो एनालॉग के पैकेट और 600 किलो सामग्री जब्त, देवास में न्यू स्वदेशी स्वीट्स और जोधपुर स्वीट्स पर 4 घंटे चली कार्रवाई, 52 और 72 किलो भरे पैकेट भी मिले; मिठाई बनाने का स्थान सील, कारोबारियों में हड़कंप

देवास। त्यौहारी सीजन में मिलावटी एवं नकली मावे से मिठाइयां बनाए जाने की लगातार शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने शहर में अचानक बड़ी कार्रवाई की। नयापुरा स्थित न्यू स्वदेशी स्वीट्स और भोपाल चौराहा स्थित जोधपुर स्वीट्स पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मावा, मिठाई और सामग्री जब्त की गई। कार्रवाई शाम करीब 7 बजे शुरू हुई, जो रात 11 बजे तक जारी रही।
नयापुरा स्थित न्यू स्वदेशी स्वीट्स पर जांच के दौरान प्रशासन की टीम ने 220 किलो एनालॉग मावा के यूज्ड पैकेट और 52 किलो भरे हुए पैकेट भी जब्त किए गए। मावे की गुणवत्ता की जांच की जा रही है।
वहीं भोपाल चौराहा स्थित जोधपुर स्वीट्स पर टीम पहुंची तो वहां बड़ी मात्रा में मिठाई तैयार की जा रही थी। प्रशासन ने मौके पर करीब 600 किलो यूज्ड पैकेट और 72 किलो भरे हुए पैकेट टीम को मिले। नायाब तहसीलदार कपिल गुर्जरके नेतृत्व में हुई कार्रवाई में टीम ने जिस स्थान पर मिठाई तैयार की जा रही थी, उसे सील कर दिया है। जब्त की गई मिठाइयों का नष्टीकरण किया जाएगा। कार्रवाई में तहसीलदार एवं खाद्य विभाग की टीम शामिल रही।
त्यौहारी सीजन में हुई इस कार्रवाई से शहर के मावा और मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने मिलावटी, नकली और अमानक खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।







