लोगों को तंदुरुस्त रखने नगर निगम ने ओपन जिम लगाया है। देखरेख के अभाव में यहां की कई सामग्रियां टूट-फूट गई हैं, जो अब बेकार पढ़ी हुई हैं।
देवास। लोगों को तंदुरुस्त रखने के लिए देवास नगर निगम ने शहर के एकमात्र उघान मल्हार स्मृति मंदिर में ओपन जिम लगाया है। देखरेख के अभाव में यहां की कई सामग्रियां टूट-फूट गई हैं, जो अब बेकार पढ़ी हुई हैं। लेकिन नगर निगम के देख-रेख ना होने से यहा पर लगी इन सामग्रियों की मरम्मत भगवान भरोसे है।
शहर के मल्हार स्मृति मंदिर में नगर निगम ने ओपन जिम लगाया है, ताकि शहरवासी इसका उपयोग कर सेहत बना सके और तंदुरुस्त रहे। ओपन जिम लगने के शुरुआती दौर में हर वर्ग इसका उपयोग कर फिटनेश बना रहे थे, लेकिन समय के साथ नगर निगम प्रशासन ने सामग्रियों की ठीक से देखरेख भी नहीं की। ऐसे में वर्तमान में ओपन जिम सामग्री खराब पढी हुई हैं, तो कुछ जगह गिरी पढ़ी हैं। वहा पर लगे ओपन जिम के ज्यादातर सामग्री को असामाजिक तत्वों ने तोडफ़ोड़ दिया है। कई सामग्री गायब भी हो चुकी हैं। यदि नगर निगम यहां देखरेख के लिए किसी की पदस्थापना कर देता तो यह स्थिति नहीं बनती। समय रहते यदि इस ओर ध्यान नही दिया गया तो यह ओपन जिम पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा।
ओपन जिम में गिरी पढे हैं उपकरण
शहर के मल्हार स्मृति मंदिर में वरिष्ठ नागरिक कार्यालय के पास बने स्थान पर ओपन जिम सामग्री लगी हुई है। कुछ सामग्री तो बेकार पड़े हैं। इसका शहरवासी उपयोग भी नहीं कर रहे हैं। जहां पर ओपन जिम के उपकरण लगाए गए हैं, वह स्थान गंदगी से अटी पड़ी है। ऐसे में लोग उपयोग करने से भी डर रहे हैं। इसके साथ ही जिम स्थल पर लगे पेवर ब्लाक कई जगह से उखड़ गए हैं। इसकी मरम्मत को लेकर नगर निगम प्रशासन गंभीर नहीं है। सुबह सुबह ओपन जिम उपयोग करने वाले कुछ लोगों ने बताया कि ओपन जिम की खराब सामग्रियों की शीघ्र मरम्मत हो जायेगी तो लोग भविष्य में इसका उपयोग सेहत बनाने के लिए कर सकें।