देवास। राष्ट्रीय गुजराती बलाई समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष बालूसिंह वाणिया, प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रसिंह डाबी एवं समाजसेवी भगवान सिंह जाधव अल्प प्रवास के दौरान देवास पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण पश्चाल श्री वाणिया ने देवास शासन-प्रशासन से बाबा साहब की प्रतिमा के आसपास सुरक्षा के लिए रैलिंग एवं लाइटिंग की व्यवस्था के लिए मांग की। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब ने समाज उत्थान के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किए है। उन्ही के कारण दलित लोगों का दाना-पानी चल रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम देवास आगमन पर तेजकरण परमार के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुजराती, राष्ट्रीय सयोजक केएल परमार, प्रदेश महामंत्री मनोज राठौर, इंदौर जिलाध्यक्ष संजय गेहलोत, इंदौर जिला उपाध्यक्ष गणेश पारेगी, पर्वत सिंह मकवाना, बनेसिंह वागेला (शिक्षक), संजय मकवाना, सुरेश परमार, हुकुमसिंह परमार, विश्वास डाबी, बनेसिंह बामनिया, सुरेश जेठवा, मदनलाल जेठवा आदि समाजजन उपस्थित थे।
Check Also
Close