देवास। मैजिक वाहन चालकों द्वारा आए दिनों प्रतिस्पर्धा के चलते आम नागरिकों दुर्घटना का भय बना रहता है। प्रतिदिन सुबह 7 से 11 बजे तक स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, कंपनी श्रमिक महिला, पुरुषो का जीवन खतरे में पड़ रहा है। उक्त समस्या को जनहित में ध्यान रखते हुए क्षेत्रीय पार्षद के नेतृत्व में मैजिक वाहनों के काफिले को नियंत्रित करने हेतु यातायात पुलिस प्रभारी एवं पी.डब्ल्यू.डी. को ज्ञापन सौंपा।
सामाजिक कार्यकर्ता संस्था नेशनल यूनिटी ग्रुप संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि वार्ड क्रं. 15 के अंतर्गत अमोना के प्रमुख चौराहा पर आए दिनों मैजिक वाहन काफिले के रूप में खड़े रहते हैं। जिसके कारण इंदौर से आने वाले वाहनों को परेशानी के साथ आए दिन दुर्घटना होती रहती है। आमोना से प्रतिदिन सुबह 7 से 11 बजे व शाम 4 से 6 बजे तक स्कूल, कॉलेज के अप डाउन करने वाले छात्र-छात्राओं, कंपनी में कार्यरत श्रमिक महिला-पुरुषो को हमेशा परेशानी के साथ अनहोनी की आशंका लगी रहती है। जिसके कारण कई बार अव्यवस्थित मैजिक वाहन चालकों की वजह से एबी रोड का रास्ता ठीक प्रकार से दिखाई नही देता है। उक्त समस्या को लेकर क्षेत्रीय पार्षद महेश फुलेरी, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर, प्रकाश मामा ठाकुर, सतीश सोनी, पीयूष जोशी आदि ने यातायात पुलिस प्रभारी सुप्रिया चौधरी को मैजिक वाहन पर कार्यवाही एवं पी.डब्लू.डी. के एस.डी.ओ. वीरेंद्र सूर्यवंशी को एबी रोड पर स्पीड ब्रेकर लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा। जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो और दुर्घटना पर रोक लग सके।