आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासमध्यप्रदेश

मानस भवन शिव मंदिर बीएनपी में मनाया भगवान श्री राम का जन्मोत्सव 

देवास। मानस भवन शिव मंदिर धार्मिक एवं परमार्थिक टस्ट बीएनपी देवास द्वारा शिव मंदिर बीएनपी में राम नवमी पर भगवान श्री राम का जन्मोत्सव बडे हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर बहुत संख्या में पुरुष एवं महिलायें उपस्थित थीं, श्री राम जी के जन्मोत्सव पर पं गजेन्द्र शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ  हवन कराया गया एवं भगवान श्री राम की आरती विनोद,विद्धुत मालाकार एवं सभी उपस्थित जनों द्वारा उतारी गयी, तथा जन्मोत्सव के समय आतिशबाजी भी हुई। तत्पश्चात लगभग 300 कन्याओं एवं अन्य उपस्थित जनों को भोजन कराया गया। शिव मंदिर  ट्रस्ट के पदाधिकारी मधुसूदन यादव,राजेन्द्र पंडित, देवकरण कारपेन्टर, डी पी शुक्ला, दिनेश जोशी, अशोक चौबे, मांगीलाल वर्मा, विक्रम सिंह चौधरी एवं मंदिर समिति के कार्यकर्ता यश राठौर, सुरेश चौहान, ब्रह्म दत्त गौड़, बुद्धा सिह, मांगीलाल तिवारी, रमेश शर्मा, अजब सिह,रमेश पांचाल राधेश्याम तिवारी, शंकर रामटेकर ने जन्मोत्सव कार्यक्रम कार्यक्रम एवं कन्याभोज की व्यवस्था देखी । उपरोक्त जानकारी अशोक चौबे द्वारा दी गयी।                                                     

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...