आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासदेश-विदेशधर्म-आध्यत्मप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

मोबाइल से दूरी, सनातन संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दे रही संस्था श्री छत्रपति शिवाजी, निशुल्क गरबा प्रतियोगिता में 40 से अधिक समूह ले रहे हिस्सा, प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी और फलाहार की व्यवस्था

देवास। संस्था श्री छत्रपति शिवाजी द्वारा मोतीबंगला स्थित श्री गुरुटेकचंद धर्मशाला में नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के माध्यम से युवा पीढ़ी को मोबाइल से दूरी बनाकर सनातन संस्कृति, संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। संस्था के संयोजक मिलिंद सोलंकी ने बताया कि प्रतिदिन मां की आरती के बाद बच्चे, महिलाएं और पुरुष पारिवारिक माहौल में गरबा करते हैं। संस्था द्वारा निशुल्क गरबा प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें 40 से अधिक समूह भाग ले रहे हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समूहों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। संस्था द्वारा गरबा आयोजन के माध्यम से सनातन संस्कृति के संरक्षण, मोबाइल के सीमित उपयोग और प्रेम के नाम पर होने वाले छल के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश भी दिया जा रहा है। नवरात्रि महोत्सव में प्रतिदिन आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए संस्था द्वारा निशुल्क भोजन प्रसादी एवं फलाहार की व्यवस्था की गई है। संस्था का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ सेवा और संस्कारों को बढ़ावा देना है। संस्था श्री छत्रपति शिवाजी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे प्रतिदिन अपने परिवार और बच्चों के साथ नवरात्रि महोत्सव में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं और सनातन परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...