
देवास। हौम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. सुरेश शर्मा को होम्योपैथी चिकित्सा में उल्लेखनीय सेवाओं के लिये विशेष रूप से अवार्ड ऑफ रिकग्निशन प्रदान किया गया। यह सम्मान पूरे देश में से चयनित उन चिकित्सकों को प्रदान किया जाता है जो होम्योपैथी चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर काम करते हुए इसे जन सामान्य तक पहुंचाने में तथा रिसर्च को सामने लाकर चिकित्सा के क्षेत्र में मानवता की सेवा करतेे हैं। डॉ. शर्मा को यह सम्मान बैक्सन होम्योपैथी ग्रुप सीएमडी तथा पूर्व केन्द्रीय होम्योपैथी परिषद नई दिल्ली के पूर्व प्रेसिडेंट डॉ. एस.पी. बक्षी की ओर से ग्रुप के आर एस एम अमित अग्रवाल ने प्रदान किया।
