
देवास। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पदाधिकारी गुरूवार को देवास जिले सतवास स्थित शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। जहां ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बालिकाओं को शिक्षण सामग्री के रूप में कॉपी, पेन आदि सामग्री वितरित करते हुए गुड टच-बैड टच के बारे में जानकारी दी। जिला मंत्री पार्वती पवार ने बालिकाओं को जागरूक करते अपनी बात रखी। विद्यालय की बालिकाओं ने अपनी सहमत जताई। इस अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सरकार ट्रस्ट प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधारानी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री मोहनलाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष विनोद जाट फड़ोलिया, कन्नौद तहसील अध्यक्ष मनोज पटेल, जिला मंत्री मनीषा गुर्जर, जिला संरक्षण ज्योति बागमोड़े, तहसील सदस्य खातेगांव दुर्गा चौबे, जिला उपाध्यक्ष सतीश खंडेलवाल आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट इंदौर-इंदौर संभागीय मीडिया प्रभारी भावेश नाहर ने दी।

