आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

महावीर जन्मकल्याणक की पूर्व संध्या पर निकली भव्य वाहन रैली, हाथों में अहिंसा और जीव दया के संदेश लेकर महिला बालिका भी बड़ी संख्या में हुई शामिल

देवास। जियो और जीने दो का संदेश देने वाले जैन धर्म के चौंविसवे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने दुनिया को अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अचौर्य (अस्तेय) और ब्रह्मचर्य के बारे में बताया है। जिसे जैन धर्म के पंचशील सिद्धांत के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने अपने जीवन काल में अपने प्रवचनों और उपदेशों के जरिए दुनिया को सही राह दिखाने और मार्गदर्शन करने का प्रयास किया। जैन समुदाय के लोग भगवान महावीर के जन्म का उत्सव बहुत ही जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में शहर में बुधवार और गुरुवार को विभिन्न आयोजन धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उसी के अंतर्गत जैन समाज सामाजिक संगठन जिला देवास एवं जैन महासंघ देवास की प्रेरणा से एवं  महावीर जयंती उत्सव समिति के तत्वाधान में श्री चंदाप्रभु स्वामी मणिभद्रवीर नवयुवक द्वारा भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ बाबूलाल जी जैन, नगर निगम सभापति रवि जी जैन, नीलेश जी छाबडा एवं मनीष जी कायथा ने धर्म ध्वजा दिखाकर किया। जिसके पूर्व आयोजन में पधारे सभी जैन मंदिरों के पदाधिकारियों व सभापति एवं विशेष रूप से महिलाओं – बालिकाओं का माला एवं दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया। वाहन रैली सयाजी द्वार से प्रारंभ हुई जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री मुनिसुव्रत स्वामी मंदिर सिविल लाइन, श्री चंदाप्रभुमंदिर एम जी रोड, श्री आदेश्वर मंदिर बड़ा बाजार, शंखेश्वर मंदिर नयापुरा, श्री पार्श्वनाथ दिगंबर मंदिर कवि कालिदास मार्ग, होते सुतार बाखल स्थित श्री चंदा प्रभू स्वामी मणिभद्र वीर जैन मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ। वाहन रैली में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बालक व बालिकाएं हाथो में धर्म ध्वजा एवं अहिंसा का संदेश दे रही तख्ती लेकर दोपहिया व चार पहिया वाहन के साथ शामिल हुए। वाहन रैली के समापन पर नवयुवक मंडल के सूर्या जैन एवं पीयूष जैन ने सभी का आभार माना। उक्त जानकारी नवयुवक मंडल के अध्यक्ष विकास जैन एवं सचिव राहुल जैन ने माना। वाहन रैली के समापन पर समाज के सभी वरिष्ठ जनों ने भगवान महावीर का जन्मकल्याणक जन्मोत्सव को धूमधाम के साथ मनाने की अपील कर सभी को गुरुवार को निकलने वाली रथ यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।


Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...