आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

भाजपा के 19 कार्यकर्ताओं का एक साथ सामूहिक इस्तीफा

रतलाम – आलोट। जिले के आलोट तहसील के भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी सहित करीब 19 कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया गया। उन्होंने अपना इस्तीफा शिवलाल पाटीदार विधानसभा विस्तारक,आलोट को संबोधित करते हुए लिखा कि सरकार के  शासकीय कार्यालयों मे भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता रहा है लेकिन मुखिया को बताने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है उल्टा दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों को संगठन द्वारा बढ़ावा दिया जाता रहा है।
जिला अध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा को कई बार जानकारी दी गई थी कि आलोट पुलिस के द्वारा किसानों के साथ अवैध वसूली की जाती है। शिकायत के करीब 6 दिन बाद भी पुलिसकर्मियों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इन सभी कारणों से आहत होकर हम सभी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देते हैं। आलोट भाजपा मंडल के संपूर्ण कार्यकारिणी द्वारा एक साथ अपना इस्तीफा दिया गया।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...