आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश
श्रीवास्तव बने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

देवास। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री (खेल एवं युवक कल्याण) विश्वास सारंग की अनुशंसा पर, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव द्वारा एडवोकेट मनोज श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। एडवोकेट मनोज श्रीवास्तव की नियुक्ति पर समाज के सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने उन्हें बधाई दी तथा प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी महासभा के युवा जिला अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव ने दी।

