आपका शहरदेवासमध्यप्रदेश

बूथ समिति व पन्ना समितियों के माध्यम से अपने बूथों को मजबूत करें : शर्मा
चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों की बैठक में की चर्चा

देवास। भाजपा कार्यालय पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने देवास विधानसभा के चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि देवास विधानसभा क्षेत्र की पन्ना प्रमुख व बूथ समितियों को और अधिक मजबूत करें। उन्होंने कहा कि गत चुनाव में जिन बूथों पर हमें पराजय मिली, उन बूथों पर विशेष रूप से ध्यान देकर वहां विजयश्री हासिल करने का प्रयास करें। साथ ही पन्ना प्रमुख व बूथ प्रमुख मजबूती के साथ काम कर शत-प्रतिशत वोट पार्टी के पक्ष में डलवाने के लिए जुट जाएं। श्री शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों चुनाव संचालन के संबंध में विविध जानकारी भी दी। बैठक में जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, निगम अध्यक्ष रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, भाजपा नेता रायसिंह सेंधव, सुभाष शर्मा, बहादुर मुकाती, शरद पाचुनकर, फूलसिंह चावड़ा, ओम जोशी, मनीष सेन सहित देवास विधानसभा के अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...