आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासभोपालमध्यप्रदेश

दीपावली के पूर्व वेतन भुगतान करने पर महापौर, सभापति, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष एवं कमिश्नर का आभार माना

देवास। दीपावली के पूर्व वेतन भुगतान करने पर अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस देवास 7262 के द्वारा महापौर, सभपति एवं आयुक्त, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस देवास के अध्यक्ष विकास सांगते ने बताया कि दीपावली पर्व पर शासन की मंशानुरूप नगर निगम के समस्त कर्मचारियों को माह अक्टूबर कावेतन भुगतान करने पर कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। सांगते ने दीपावली के पूर्व वेतन भुगतान करने पर महापौर गीता दुर्गेश अग्र्रवाल, सभापति रवि जैन, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह बैस एवं निगम आयुक्त रजनीश कसेरा को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनिल टांक, संजय सांगते, संजय गिल्लोरे, विशाल धोलपुरे, शंकर सांगते, राजेश सांगते अफसर, विजय कल्याणे, रितेश सांगते, शिवा खत्री, विशाल सांगते आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...