आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

नवनियुक्त देविप्रा अध्यक्ष यादव  का पदभार ग्रहण समारोह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शर्मा सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

देवास। देवास विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश यादव का पदभार ग्रहण कार्यक्रम 20 अप्रैल गुरुवार को विशाल रैली के साथ समारोह पूर्वक आयोजित होगा। गुरुवार को दोपहर 12ः30  बजे सोमेश्वर महादेव मंदिर नाहर दरवाजा से रैली प्रारंभ होगी, जो देवास विकास प्राधिकरण कार्यालय सयाजी द्वार पहुंचेगी। यहां पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त  शर्मा व स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार उपस्थित रहेंगे।

अध्यक्षता सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी तथा विधायक गायत्रीराजे पवार करेंगे।  कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधायक आशीष शर्मा, विधायक मनोज चौधरी, पहाड़सिंह कन्नौजे, पुर्व मंत्री दीपक जोशी, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, निगम सभापति रवि जैन, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, स्थानीय निकाय के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह राजपुत, पूर्व पापुनि अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, सुरेष आर्य, नंदकिशोर पाटीदार, बहादुर मुकाती, नारायण सिंह चौधरी, सुरेंद्र वर्मा, पूर्व महापोर सुभाष शर्मा, शरद पाचुनकर उपस्थित रहेंगे। एवं मोर्चे के प्रदेष पदाधिकारी जिला मोर्चा के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहेेंगे।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...