आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेश

23 अप्रैल को शहर में जल आपूर्ति बंद, अगले दिन मिलेगा पानी

देवास। नगर निगम जलप्रदाय विभाग ने जानकारी दी है कि 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को शहर में जल वितरण बाधित रहेगा। सुबह 9 बजे से 11/33 केवी लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते क्षिप्रा प्लांट और अलीपुर क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस कारण क्षिप्रा जलप्रदाय प्लांट करीब 12 से 14 घंटे तक बंद रहेगा, जिससे पूरे शहर में जल आपूर्ति प्रभावित होगी। नगर निगम के अनुसार, 23 अप्रैल को होने वाला जल वितरण अब 24 अप्रैल को किया जाएगा, जबकि 24 अप्रैल की सप्लाई 25 अप्रैल को दी जाएगी। नगर निगम ने इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए नागरिकों से सहयोग और पानी का समुचित उपयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...