आपका शहरइंदौरउज्जैनक्राइमदेवासदेश-विदेशप्रशासनिकभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

देवास पुलिस की पुलिस चौपाल पहल को सीएम एक्सीलेंस अवार्डएसपी पुनीत गेहलोत के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग का मॉडल बना मिसाल

देवास। देवास पुलिस की नवाचार पहल पुलिस चौपाल को वर्ष 2025 के लिए सीएम एक्सीलेंस (इनोवेशन) अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 21 अप्रैल 2026 को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किया गया समारोह में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा सहित वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस उपलब्धि के लिए देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत एवं प्रधान आरक्षक शिवप्रताप सिंह सेंगर को संयुक्त रूप से एक लाख रुपये की राशि, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। देवास पुलिस की पुलिस चौपाल पहल सामुदायिक पुलिसिंग का एक प्रभावी मॉडल बनकर उभरी है। एसपी पुनीत गेहलोत के नेतृत्व में इस अभियान ने पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण में भी उल्लेखनीय सफलता दिलाई है।
01 नवम्बर 2024 से 28 फरवरी 2026 तक देवास पुलिस द्वारा 2807 पुलिस चौपालों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से करीब 94 हजार से अधिक नागरिकों को जागरूक किया गया। ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगभग 10 हजार सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए, जिससे 46 ग्राम पंचायत और 2 नगर पंचायतों को पूर्ण निगरानी में लाया गया। साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में भी इस पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पुलिस चौपालों के माध्यम से चलाए गए जागरूकता अभियान से 214 संभावित डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं को रोका गया तथा लगभग 2 करोड़ 14 लाख रुपये की ठगी गई राशि वापस कराई गई। इसके अलावा 1100 व्हाट्सएप समूह बनाकर करीब 22 हजार युवाओं को जोड़ा गया।
इस पहल के प्रभाव से जिले में हत्या, हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं महिलाओं से जुड़े अपराधों में कमी दर्ज की गई है, वहीं चोरी के मामलों में भी गिरावट आई है। देवास पुलिस की यह उपलब्धि प्रदेश में सामुदायिक पुलिसिंग और नवाचार का एक सफल उदाहरण बनकर सामने आई है।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...