श्री नारायण कुटी सन्यास आश्रम में शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ आज से, स्वामी शिवोम् तीर्थ जी महाराज का जन्म शताब्दी महोत्सव अंतर्गत होंगे कई आयोजन

देवास। श्री नारायण कुटी सन्यास आश्रम के तत्वाधान मे पं. पू. गुरूदेव ब्रह्मलीन श्री स्वामी शिवोम् तीर्थ जी महाराज की जन्म शताब्दी महोत्सव विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में शिव महापुराण का आयोजन भी किया जा रहा है। त्रि दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ 7 जनवरी को प्रात: 8.30 बजे कलश यात्रा के साथ होगा। 9 जनवरी तक चलने वाली कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक पं. धर्मेन्द्र जी उपाध्याय के मुखारविंद से होगी। महोत्सव अंतर्गत 7 जनवरी को प्रात: 4 से 6 बजे तक सामुहिक साधन, प्रात: 9 बजे स्वामी शिवोम तीर्थ महाराज जी के छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ दक्षिणा मूर्ति भवन में होगा। प्रात: 9.30 से 12.30 बजे तक नित्य लघु रूद्राभिषेक आचार्य श्री गुरू प्रसाद शास्त्री व 11 ब्राह्मणों द्वारा होगा। शाम 7 बजे रात्रिकालीन आरती, रात्रि 9 से 11 बजे तक मुंबई आश्रम के साधकों द्वारा भजन संध्या होगी। 8 जनवरी को प्रातः: 6.30 से 8.30 बजे तक सामुहिक गुरूगीता पाठ व पादुका दुग्धाभिषेक, प्रात: 9 से दोपहर 12 बजे तक स्वामी मृत्युंजय तीर्थ व स्वामी शंकर चैतन्य तीर्थ भजन, सायंकालीन आरती, रात्रि 9 से 11 बजे तक रायपुर साधकों द्वारा भजन संध्या के साथ इसी क्रम में 9 व 10 जनवरी को भी धार्मिक आयोजन होंगे।



