देवास की लक्ष्मी मालवीय करेगी एशियन में भारत का प्रतिनिधित्व
देवास। देवास की रहने वाली लक्ष्मी मालवीय एशियन में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मप्र अध्यक्ष अबरार अहमद शेख और सचिव अभय श्रीवास ने बताया की देवास शहर की होनहार अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी लक्ष्मी मालवीय 9 से 16 अक्टूबर 2024 को बुखारा उज़्बेकिस्तान में होने वाली 8वीं एशियन पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में अपने वर्ग समूह में भाग लेंगी। मालवीय का चयन ओडिशा में आयोजित सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में हुआ जिसमे उन्होंने टैंडिग (फाइट) में अपने प्रतिद्वंदी का हराकर स्वर्ण पदक जीता। वर्तमान में आप खेल कोटे के माध्यम से इनकम टैक्स विभाग मुंबई में कार्यरत है। लक्ष्मी की इस उपलब्धि पर सांसद महेंद्र सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पवार, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, देविप्रा पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, निगम सभापति रवि जैन, विक्रम सिंह पवार, नेता प्रतिपक्ष नेता मनीष सेन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल की सचिव जैन सर, सहायक सचिव श्री यादव सर, विकास सर, भोपाल खेल विभाग के सभी पदाधिकारी, जिला खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी, अशोक साहू प्राचार्य, जावेद पठान, राम यादव पार्षद, और यूनिवर्सल मार्शल आर्ट अकादमी के समस्त खिलाड़ी, रेफरी, कोच और पालको ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं एवंं बधाई दी।