Uncategorizedआपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र में हुई ऐतिहासिक जीत पर सांसद कार्यालय पर मनाया जश्न, कार्यकर्ता करते रहे आतिशबाजी, सांसद में मिठाईयां खिलाकर सबका मुंह मीठा कराया

देवास। महाराष्ट्र में हुई भारतीय जनता पार्टी (महायुति) की ऐतिहासिक जीत पर देवास शाजापुर लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के कार्यालय पर भव्य जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी की गई और ढोल की थाप पर नाच गाकर जीत की खुशियां इजहार करते रहे तो वहीं सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने हाथों से सभी को मिठाईयां खिलाकर बधाइयां दी। भाजपा की प्रचंड जीत पर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि निश्चित रूप से देश में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की लहर पूरे देश में विद्यमान है। श्री मोदी जी स्पष्ट नीति के साथ देश पर शासन करते हुए देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जा रहे हैं। 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए अग्रसर है। इस बात को देश की जनता भली भांति जानती है। सांसद सोलंकी ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव मैं जनता ने पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार चुनी है, इससे यह स्पष्ट हो गया है कि नरेंद्र मोदी जी की नीति पर जनता ने पूरा भरोसा किया है।

भारतीय जनता पार्टी ने हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ा है। यह निश्चित रूप से हिंदुत्व की जीत और हिंदुत्व को मानने वालों की जीत है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह जाधव, अजीत भल्ला, महेश चौहान, दुर्गेश खींची, शंभू अग्रवाल, नीरज चौहान, पंकज सोनी, लक्की मक्कड, अशीष दवे, शुभम चौहान, विकास सांगते, संतोष वर्मा, लाल सिंह दरबार सहित संपूर्ण लोकसभा से पधारे भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो निष्ठावान कार्यकर्तागण मौजूद रहे। उक्त जानकारी भाजपा के देवास शाजापुर लोकसभा मीडिया प्रभारी शेखर कौशल द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...