आपका शहरइंदौरउज्जैनदेवासधर्म-आध्यत्मभोपालमध्यप्रदेश

 संस्था मानस द्वारा मानव सेवा/गौ सेवा वाहन की शुरुआत गौ माता के लिये घर-घर से रोटी एकत्रित कर गायों के लिये खिलाया जायेगा

देवास। संस्था मानस द्वारा नवीन मानव सेवा/गौ सेवा वाहन की शुरुआत रामेश्वर धाम मंदिर राम नगर देवास से की गई। उक्त वाहन द्वारा पूर्व वाहन की तरह घर-घर से रोटी एकत्रित कर गायों को खिलाया जायेगा। संस्था मानस द्वारा गौ माता के लिये हरी घास की व्यवस्था भी की जाती है। यदि कोई इस कार्य में सहभागी बनना चाहें तो बन सकते हैं। यदि किसी के घर में कोई ख़ुशी या जन्म दिन के अवसर पर कोई उपहार या मिष्ठान आदि सेवा बस्ती के लोगों को वितरित करना चाहते हैं तो वे इस वाहन द्वारा पुनीत कार्य में सहभागी बन सकते हैं। संस्था द्वारा की जा रही गतिविधियों का ब्यौरा इस वाहन के बैनर में लिखा गया है। इस वाहन को क्रय करने में लायंस क्लब के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम में सत्ता पक्ष नेता मनीष सेन ,फूलसिंह जी रघुवंशी (पूर्व एडीशनल एस पी), त्यागी जी, राउत जी, गुप्ता जी, लायंस क्लब से रमेश जी पालीवाल, एम एल नागर, डॉक्टर योगेश वालिंबे, संस्था मानस अध्यक्ष हेमंत शर्मा, सचिव राजेश पटेल, उपाध्यक्ष डॉक्टर जुगल किशोर राठौर, सचिव (वित्त) अंबाराम जी पंचाल , रमेश जी चौधरी, सुनील पॉल, जगदीश सिरोलिया, सुदेश श्रीवास्तव आदि की विशेष उपस्थिति रही। वरिष्ठ जनों द्वारा गौ सेवा वाहन चालक अंकित ठाकुर एवं जितेंद्र चौहान का सम्मान किया गया। संचालन डॉक्टर जुगलकिशोर राठौर ने किया एवं आभार हेमंत शर्मा ने माना। उक्त जानकारी संस्था सचिव राजेश पटेल ने दी।

Related Articles

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करे...