श्री बांके बिहारी प्रभात फेरी के पूर्ण होने पर महाआरती कर राम जन्मभूमि की महाप्रसादी का किया वितरण
देवास। श्री बांके बिहारी मंदिर बद्री धाम नगर एक्सटेंशन के कॉलोनी के भक्त मंडल द्वारा विगत 11 दिसबर, 2023 से प्रारंभ अखण्ड संकीर्तन प्रभात फेरी का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा। 550 वर्षो के लंबे संघर्ष के बाद श्री राम जन्मभूमि पर भव्य दिव्य श्री राम मंदिर निर्माण व रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के समय 11 दिसम्बर 2023 से श्री बांके बिहारी प्रभात फेरी को एक वर्ष पूर्ण होने पर बांके बिहारी मंदिर पर महाआरती की गई व अयोध्या राम जन्मभूमि का महाप्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अजय शुक्ला, रमेश परमार, सुरेश जायसवाल, संजय दवे, पंकज प्रधान, धर्मेंद्र पटेल, गजेंद्र चौहान, जगदीश जाधव, मंगलेश शर्मा, सुनील पथरोड, हर्षित जायसवाल, घनश्याम शर्मा, कमलेंद्रसिंह, मनीष सहित श्रद्धालु भक्तों आयोजन में उपस्थित होकर एक वर्ष पूर्ण होने पर श्री राधे बांके बिहारी जी मंदिर में 11 दिसंबर 2024, बुधवार को शाम 7 बजे महाआरती, भजन कीर्तन, महाप्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर कॉलोनी के महिला, पुरुष भक्तजनों ने बड़ी संख्या उपस्थित थे। उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने दी।